गुरुवार, 26 मार्च 2009

नींद क्यों रात भर नही आती

सिद्धार्थ कलहंस


बनारस की तंग गलियों वाले मोहल्ले बजरडीहा के कई पुराने बाशिंदे आजकल नींद न आने की वजह से परेशान हैं। कुछ एसा ही हाल मदनपुरा इलाके का है जहां डॉक्टरों के यहां अनिद्रा की शिकायत करने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। दर असल इन दोनो इलाकों के पुराने लोग हमेशा करघे की खटपट की लोरी सुन कर सोया करते थे। करघे की खटपट कहीं गायब हो गयी है तो कहीं मध्यम पड़ गयी है। डॉक्टरों का कहना है कि बाडीक्लाक में परिवर्तन नींद पर ही सबसे पहले असर डालता है सो यहां लोगों को नींद न आने की बीमारी आम हो गयी है।शिव की नगरी बनारस में इन्हीं दो मोहल्लों में कभी 10000 से ज्यादा करघे थे और कुंजगली,नीचीबाग व गोलघर में बुनकर माल लेकर खुद आते थे और सट्टी पर माल बेंचा करते थे। सिल्क िनयार्तक रजत सिनर्जी का कहना है कि सट्टी कारीगर और खरीददार के बीच सीधा संवाद स्थापित होने का बड़ा जरिया था। यहां सट्टी लगवाने वाला बड़ा दुकानदार सौदा तय होने पर 3.25 फीसदी कमीशन ले लेता था।
आज गोलघर के सबसे बड़ी सट्टी वाले कारोबारी ब्रजमोहन दास का काम ठप्प जैसा ही है। कमोबेश यही हाल बाकी सट्टी लगवाने वालों का है। नीचीबाग के हैंडलूम साड़ी बेंचने वाले राजेश गुप्ता से कारोबार का हाल पूंछा तो दाशर्निक सा जवाब दिया कि बाजार की चला-चली की बेला है। उनका कहना है कि कारीगर के पास काम नही है और व्यापारी के पास आर्डर नही।
इस तरह धंधा कब तक चलेगा। मदनपुरा मोहल्ले में जब हमने बुनकरों से संवाद स्थापित करना चाहा तो पता चला कि कई सारे लोग दश्शवमेध घाट के ठीक पहले मंडी में अंडा बेंचकर गुजारा कर रहे हैं। तो कुछ लोग घाटों पर आने वालों को भेल पुरी बेंच कर पेट पालने में लगे हैं। एसे ही एक बुनकर स्वालेह मियां से बात की तो पता चला कि धंधा खात्मे की ओर है। उनका कहना है कि हैंडलूम का मुशि्कल काम करुवा बूटी करने वाले कारीगर को 100 रुपए रोज की मजदूरी पाना आसान नही है। इसके ठीक उलट ईंट ढोने वाला अकुशल मजदूर दिन भर में 130 रुपए घर ले जाता है। इन हालात में करघे पर कारीगर क्यों रुकेगा।

गुरुवार, 5 मार्च 2009

मैं और मेरी तन्हाई

घरों को छोड़ कर तन्हाइयाँ कहां जाएं,
निकल से जिस्म से परछाईयाँ कहां जाएं।

जहां भी जाऊं मेरे साथ-साथ जाती हैं,
मेरे बगैर ये रुसवाईयां कहां जाएं।

ये किस तलाश ने पागल सा कर दिया है इन्हें,
भटक रही हैं जो पुरवाईयाँ कहां जाएं।

दोस्त भारत भूषण पंत आपको सलाम

बुधवार, 4 मार्च 2009

मंदी में भी फलेगी झंडी

चुनावी सहालग में हजारों के चूल्हे भी जलेंगे

सिद्धार्थ कलहंस

लखनऊ, 4 मार्च
चुनाव आते ही दुकानें सज गयी हैं और हजारों के लिए रोजगार भी मुहैय्या हो रहा है। चुनावी प्रचार के सामानों के लिए मशहूर लखनऊ और कानपुर के कारोबारी मंदी के इस दौर में भी अच्छी कमाई के बारे में आश्वस्त हैं। उनका मानना है कि चुनाव आयोग की सख्ती के चलते लोग बड़ी होर्डिंगों के बजाए बिल्ला, बैनर और झंडे को तरजीह देंगे। चुनाव आयोग का खौफ माहौल में इस कदर तारी है कि मुख्य चुनाव आयुक्त गोपालस्वामी के आने की खबर सुनते ही मंगलवार रात से सारा प्राशासनिक अमल होर्डिंगों को हटाने में चुट गया। चुनाव प्रचार का सामान तैयार करने वालों का मानना है कि इस बार अकेले उत्तर प्रदेश में 81 लोक सभा सीटों में हर एक पर कम से कम 50 लाख रुपए की प्रचार सामाग्री हवन होगी। दिल्ली और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश व बिहार से मिलने वाले आडर्र को जोड़ लें तो इस साल का कारोबार 140 करोड़ रुपए को पार कर जाएगा।

कारोबारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का सामान बाकी राज्यों के मुकाबला खासा सस्ता है और यही वजह है कि दिल्ली से लोग यहां आकर खरीददारी करते हैं और आर्डर देते हैं। मसलन लखनऊ में कपड़े का झंडा 2 रुपए से शुरु होकर 14 रुपए तक मिल जाता है जबकि यही झंडा दिल्ली में कम से कम 4 रुपए का मिलता है। लखनऊ में स्टीकर 80 पैसे का मिल रहा है और परचे तो 300 रुपए में एक हजार छप जाते हैं। कपड़े का बैनर यहां 28 रुपए और फ्लेक्स का बैनर 55 रुपए मीटर बन जा रहा है। चुनावी सामान के कारोबारी सोहन लाल जायसवाल का कहना है कि बोर्ड की परीक्षा चल रही है इस लिए उम्मीदवार माइक नही प्रचार सामाग्री के भरोसे ज्यादा हैं। उनका कहना है कि पार्टी के चुनाव निशान वाली साड़ी जो 70 रुपए में मिल रही है ज्यादा डिमांड में रहेगी।

लखनऊ के एक और बड़ी विज्ञापन एजेंसी के मालिक रजत श्रीवास्तव का कहना है कि मंदी के बावजूद लोगों का चुनावी खर्च बढ़ा है और इसी से कारोबार भी बढ़ेगा। उनका कहना है कि बहुजन समाज पार्टी ने एक साल पहले ही अपने प्रत्याशी तय कर दिए जिसके चलते चुनाव से पहले ही प्रचार का सामान बिकने लगा।

रविवार, 1 मार्च 2009

भाई खोजो काले बंदर को

अब खेल काले बंदर का

सिद्धार्थ कलहंस


माडिया जगत के मेरे दोस्तों कल एक फिल्म देखने गया नाम थी दिल्ली 6. बेटे ईशान का कहना था कि पापा मश्कअली वाला गाना इसी में है। गाना सुना था और पुराना लखनउवा तो कबूतरों का शौक भी सो चला गया। अभिषेक बच्चन बढिया लड़का है। काफी अच्छा काम है उसका। भाई ज्यादा प्रस्तावना लिखने का मन नही। जो मैं कहना चाहता हूं सुन लो। फिल्म में एक काले बंदर का जिक्र है जिसने दिल्ली में आतंक मचा रखा है। दारु की फिक्र थी और जल्दी घर जाने की भी सो फिल्म मे मन कम लग रहा था। अचानक स्क्रीन पर आईबीएन 7 दिखा और एक काले बंदर का जिक्र। आंखे खोल कर बैठ गया। फिर तो सारी फिल्म काले बंदर के आगे पीछे। राकेश मेहरा एक मायनें में बेहतर फिल्मकार हैं। सुपर इंपोजकर फिल्म को ताकत वो देते हैं। मैंने अक्स देखी फिर रंग दे बसंती और अब दिल्ली 6। मेरे पुराने दोस्त आकाश वर्मा के पिता रवीन्द्र वर्मा ने एक बार उनकी तारीफ की। पता नही क्यों उन जैसा होना चाहा पर हो न सका। खैर उन फिर कभी बात होगी। अभी बात काले बंदर की। काला बंदर दिल्ली में आतंक मचा रहा था और आखिर में जैसा फिल्मों में होता है वही हुआ। नायक काले बंदर का लबादा पहन नायिका को जकड़ता है और फिर लबादा हटाता है। उधर पुरानी दिल्ली में काले बंदर को लेकर दंगा मचा है। कोई उसे हिंदु तो कोई मुसि्लम करार दे रहा है। है न रोचक बात। जानवर का गर धर्म हो तो क्या कहना सुअर मुसि्लम इलाके में जाए तो मार दिया जाए और गाय पर खरोंच लग जाए अपने लखनऊ के चौक इलाके में तो बम चल जाए। पर जानवर ता खमोश हैं। कोई जात नही धर्म नही। काले बंदर की भी कोई जात नही। अंत में फिल्मकार कहता है कि अपने अंदर का काले बंदर को पहचानो। मीडिया ने बनाया काले बंदर को। आज जब हम से कहा जा रहा है कि अपने अंदर के काले बंदर को पहचानो तो गिरेबान में झांकना पड़ रहा है।पत्रकारों एक बड़ी आसान बात कि हम कह दें कि साले ये टीवी वाले ये सब नाटक करते हैं पर जरा सोचें। कभी बाईलाइन के दबाव में कभी संपादक के जोर पर कितनी बार खुद काला बंदर बनाते हैं और हर बार खुद भी बनते हैं। टीवी तो आसमान से नही टपका है और वहां बड़े निर्णायक पदों पर वही लोग हैं जो हमारे बीच से गए हैं। हम प्रिंट मीडिया के लोग सबसे बड़े काले बंदर हैं जो समाज में खौफ भी भरते हैं और कौतूहलता भी।दोस्त मैं देश के बड़े अखबार में संवाददाता था और वहां जाने के बाद सबसे पहले मेरी एक खबर छपी पहले पन्ने पर आल इंडिया। खबर के लिए मैं भी काला बंदर बना और काले बंदर को बनाया भी। बता नही पा रहा हूं क्योकि अभी 40 का हूं और कई साल चाकरी करनी है। पर एक बात कि एक बकवास सी खबर आज भी मेरे नाम पर हर सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा हिट के तौर पर मिलेगी। बड़ा खुश था मैं कि देखो देश विदेश के कितने लोग फोन कर रहे हैं खबर के बारे में। लंदन के एक चैनल ने तो इंटरव्यू तक ले डाला हमारा। मगर आज हम शमिर्दां हैं कि काला बंदर जिंदा है।कल ही मेरे बगल में एक बड़ी प्रेस वार्ता में मध्य प्रदेश के एक बड़े अखबार के साथी संवाददाता बैठे थे। एक सनसनी की बात बताने लगे। अचानक उनका गोरा सुंदर चेहरा मुझे काला लगने लगा। थोड़ी देर में वही काला चेहरा बंदर की शक्ल में बदल गया। मैं उठा जाकर अपने मित्र अंबरीष को फोन किया बात किसी और बिषय पर की कैसे भी काले बंदर से छुटकारा पाना था। मेरे ब्लागर दोस्तो आप मदद करो। जब ब्लाग बनाया तो संजीत भाई तुरंत मदद को आए पहली पोस्ट का लोगों नें खूब स्वागत किया तो दोस्तों अब बताओ। जहां जा रहा हूं हर कोई काला बंदर दिख रहा है। हद तो तब हो गयी जब कल शेव बनाते समय खुद की शक्ल जो भगवान की दया से सांवली सी है काली दिखने लगी और फिर एक बंदर भी दिखने लगा। डर के मारे अंदाज से शेव बना डाली। अब क्या करें भाई काला बंदर तो हर जगह है। नही जाने वाला है वो इस दुनिया से। मेरी गुजारिश है दोस्तों खोजो काले बंदर को मिटाओ नही उसको बस पिंजरें में डाल दो। पुरानी कहावता है कि आग का डर बना रहे इस लिए पानी का रहना जरुरी है। पर हमारे अंदर के काले बंदर को भगा दो भाई। बच्चों को न बताना डर जाएंगे।

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2009

य़ूपी भर के पत्रकारों के नंबर हमारे पास

यूपी के पत्रकारों की मीडिया डायरेक्टरी का विमोचन

सिद्धार्थ कलहंस

लखनऊ
उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। सबसे ज्यादा सांसद यहीं से चुने जाते हैं सो खास तो है ये यूपी। अब यहां के सबसे बड़े पत्रकार संगठन यूपी वर्किंग जर्निल्स्ट यूनियन ने पत्रकारों के प्रदेश भर के सभी जिलों से फोन नंबर ले एक डायरेक्टरी छापी है। इसका महत्व इस लिए बढ़ गया है क्योंकि पहली बार सरकार की अपनी डायरी में पत्रकारों के नाम गायब कर दिए गए हैं। चुनाव के साल में बड़ी जरुरत थी पत्रकारों के नंबर पर अफसोस आजादी के बाद पहली बार सरकार ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के नंबर भी नही छापे। खैर यूपी यूनियन के अध्यक्ष हसीब भाई ने मेहनत कर जिलों - जिलों से पत्रकारों के नंबर जुटाए, राजनेताओं के नंबर लिए और प्रमुख अधिकरियों के नंबर जुटा उन्हें छापा। वो बधाई के पात्र हैं। तो साथियों यूपी के प्रेस जगत से जुड़े हर नंबर, हर जिले के,राजनेताओं के, मंत्री, सांसद, विधायक के और महत्व के लोगों के सब जानकारी मिलेगी इसी डायरेक्टरी में। यूनियन का खर्च ज्यादा हो गया और डायरेक्टरी 160 पन्ने की मोटी सो दाम रख दिया है 60 रुपए। मिलेगी यूपी प्रेस क्लब में, लखनऊ में दारुलशफा में, यूनिवर्सल में और बहुत से जिलों में भी। वैसे भी मंगाना हो तो फोन पर मांगे (0522)2616520 पर
सहयोग मिलेगा ये आशा है।

बुधवार, 25 फ़रवरी 2009

एक हैं डॉ वजाहत रिजवी

एक हैं डॉ वजाहत रिजवी
सिद्धार्थ कलहंस
दो दिन पहले यशवंत के भड़ास फॉर मीडिया पर पढ़ा डॉ िरजवी को उत्तर प्ररदेश कर्मचारी सहित्य परिषद का गालिब पुरस्कार पाने की खबर। खबर थोड़ी पुरानी जरुर थी पर सम्मान तो सम्मान है और वो भी रिजवी साहब को। उत्तर प्रदेश के मुखिय के मीडिया सेंटर के प्रभारी हैं कई साल से। वहीं कई साल पहले का परिचय है। देखता था राज्य के हेडक्वार्टर पर मान्यता प्रराप्त पत्र्रकार अक्सर जब नारज होत तो अपनी कुंठा उन पर ही निकल दिया करते थे। रिजवी साहब चुपचाप सब सुनते थे। और मुस्कराते रहते थे। सबकी शिकायत का निवारण करते रहते थे। पत्र्रकारों की हर शिकायत को आज भी बदस्तूर सुनते हैं और जो भी बन पड़े करते रहते हैं। उनकी लेखन की प्रतिभा के बारे में ज्यादा पता नही था। एक बार किसी ने बताया था कि सरकारी ऊर्दू पत्रिका नया दौर का संपादन भी वो करते हैं। बहुत बाद में एक बार उसी पत्र्रिका का 1857 पर विशेष अंक निकला उसकी समीक्षा पढ़ी इंडियन एक्सप्रेस में तब वाकिफ हुआ उनके काम से। पहले जो बात दिमाग में आई वो ये कि दिन भर की मशक्कत के बाद कहां से समय निकाल लेते हैं। जिज्ञासा थी इस लिए एक बार पूंछा भी। मुस्करा के बोले सब हो जाता है। शौक है तो लिखने का समय भी निकाल लेते हैं। राज्य सरकार ने उनकी प्रतिभा का सम्मान किया खुशी हुयी। उम्मीद है कि वो अपने लिखने के काम को जारी रखेंगे।

शनिवार, 21 फ़रवरी 2009

आजादी का एक और सिपाही नही रहा, देह दान की

तिवारी नही रहे। आज ही अखबार में खबर पढ़ी,कोई साथी एेसा नही जो मरने के तुरंत बाद ही यह खबर देता। मेरा नाता उनसे बहुत कम था। जो था वो यह कि देश के जाने माने पत्रकार अंबरीष कुमार एक लखनऊ यूनिवसिर्टी थिंकर्स काउंसिल बना गए थे जिसमें तिलक छात्रावास में रहने वाले अपने सीनियर राजेंद्र तिवारी मुझे घसीट ले गए थे। चंद्र दत्त तिवारी घनघोर गांधीवादी, आजादी के सिपाही और लोहिया के साथी थे। हम लोग जो छात्र थे उन्हें भी उनका स्नेह मिलता रहता था और हम लोग उन्हे अपनी हर गोष्ठी में घसीट लाते थे। एक कोचिंग चलाने वाले राजीव जी तो हमारे संरक्षक जैसे थे और चंद्रदत्त जी उनके जीवन के खास अंग थे। राजीव जी ने हमें भी बहुत पोसा। पत्रकारिता जगत के कई बड़े नाम जैसे अंबरीष, नवीन जोशी, हरजिंदर, राजेंद्र तिवारी (आजकल भास्कर के स्थानीय संपादक), अमिताभ, प्रमोद जोशी, शिक्षक प्रमोद कुमार और भी कई सारे उन्हीं के स्कूल से निकले। लखनऊ में डीएवी, लखनऊ मॉंटेसरी, बालिका विद्यालय जैसे कई संस्थानों का संचालन उनके हाथों हुआ।पेपर मिल कालोनी के उनके अदना से मकान को देख कर कोई सोच भी नही सकता था िक कौन है यह आदमी। चंद्रशेखर जी को वह जब चाहे बुला लेते थे और कई बड़े नेता तो उनसे मिलने में गर्व महसूस करते। सरल थे। जिंदगी भर कुंवारे रहे। हम जैसे भी जाते तो खुद चाय बना पिलाते। मरते मरते देह मेडिकल कालेज को दान कर गये।

जब मैं पॉयनियर में चीफ रिपोर्टर था तो मेरे संपादक उदय सिन्हा ने एक बार मुझसे चंद्रदत्त जी का इंटरव्यू लेने को कहा और मैं गया। रात में मिल पाया खूब बात हुई और मैं तब कुंवारा था। चलते समय पूंछा खाना कहां खाओगे। जैसे ही मैंने कहा कि कमरे पर बना लूंगा चंद्रदत्ता जी ने वहीं रोक लिया और मैनें उनके हाथ की खिचड़ी खाई। मैं उन दिनो पॉयनियर में जूनियर था पहली बार मेरे जैसे की खबर एजेंडा नाम के साप्ताहिक परिशिष्टमें छपी। बहुत बाद में एक बार उदय जी के घर दीवाली महफिल में पूंछा िक क्यों मुझसे ही लिखवाया तो जवाब था कि अंग्रेजी के लोग कहां समझते हैं इन लोगों को।चंद्रदत्त तिवारी से आखिरी बार मुलाकात लखनऊ मॉंटेसरी एक फंक्शन में हुई। बीमार थे सो ज्यादा बोल नही पा रहे थे पर पुरानी जान पहचान थी सो काफी कुछ बोले। पत्रकारितासे नाराज थे, कहा केवल अंबरीष, एक्सप्रेस और इतवार को आने वाला नई दुनिया ही लिख पा रहा है सरकार के खिलाफ। जान कर खुश हुए िक मैं नई दुनिया के लखनऊ के प्रभारी योगेश मिश्रा को जानता हूं। नंबर लिया योगेश जी का, पता नही बात की या नही। मुझसे कहा कि कहां इंडियन एक्सप्रेस छोड़ बिजनेस स्टैंडर्ड में चला गया। पापी पेट का हवाला देने पर कहा कि इससे अच्छा तो बदरपुर से आने वाली गिट्टी बेंचो। आज नही रहे चंद्रदत्त जी तो यह सोचता हूं कि बच्चे को किस के बारें में बताउंगा िक इनने आजादी की लड़ाई लड़ी। कि ये दुर्गा भाभी के साथी रहे थे। क्या होगा लखनऊ मॉंटेसरी का। डीएवी तो पहले ही गर्त में जा चुका है। पर भरोसा है िक भाई देवेंद्र उपाध्याय जो अब सरकार के स्थाई अधिवक्ता हैं , साथी रमन पंत, राजीव जी, राजेंद्र, मसूद, और सबसे आगे अंबरीष जी उनके सपनों को मरने नही देंगे। न जाने क्ंयो अपने आखिरी दिनों में चंद्रदत्त जी कहते थे कि राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री होना चाहिए। बड़ें कमिटमेंट के साथ कहते यह सब। न जाने राहुल में उन्हें क्या दिख रहा था। राज तो दफन हो गया न उनके साथ। लखनऊ िवश्वविद्यालय के प्रमोद कुमार जी से बात करने पर शायद कुछ पता चले।बस अब काफीसलाम चंद्रदत्त जी कोसागर थे वो और हम घड़े, और घड़े में घड़े जितना ही समाया

सिद्धार्थ कलहंस
लखनऊ